दिल्ली
खासकर नोएडा और गाजियाबाद वालों को एक और सौगात मिलने जा रही है। क्योंकि आजकल चुनावी माहौल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का 8 मार्च को शुभारंभ होगा.
इनके शुभारंभ से गाजियाबाद के लोगों को बहुत राहत मिलेगी.
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का 8
मार्च को शुभारंभ होगा। बहुप्रतिक्षित मेट्रो सेवा के अलावा हिंडन एयरपोर्ट पर कमर्शियल
फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही इसी दिन रैपिड रेल परियोजना का भी शिलान्यास
किया जाएगा। दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा
मेट्रोपर आठ मेट्रो स्टेशन हैं और यह लगभग 9 किलोमीटर लंबा रूट है. इस रूट पर शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर और नया बस अड्डा
मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। अब गाजियाबाद से सीधे दिलशाद गार्डन, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, कश्मीरी गेट होते हुए रिठाला तथा अन्य रूट पर
मेट्रो बदलकर जाया जा सकता है. इस कॉरिडोर के निर्माण में लगभग 1,800 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
इसके अलावा हाई
स्पीड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम मेट्रो सर्विस यानी रैपिड रेल परियोजना जो दिल्ली से
मेरठ तक गाज़ियाबाद से होकर गुजरती है. आठ मार्च को इस परियोजना के गाजियाबाद के
हिस्से की आधारशिला रखी जाएगी. दरअसल यह पूरा प्रोजेक्ट 40,000 करोड़ रुपये का है और इसे तैयार होने में करीब
चार साल लगेंगे. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद
विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 88 लाख रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया है।
हिंडन एयरपोर्ट पर
कमर्शियल फ्लाइट सेवाएं 8 मार्च को शुरू होने वाली है। गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली में रहने वाले हजारों लोगों को अब फ्लाइट
पकड़ने के लिए IGI एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। हिंडन एयरपोर्ट पर
सिविल टर्मिनल बनाने के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च किए थे।


No comments:
Post a Comment